चंडीगढ़। शहर के निजी व सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार देर शाम जारी आदेश के मुताबिक पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा, जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक स्कूल खुले रहेंगे। इससे पहले 6 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन बढ़ती सर्दी को देखते हुए विभाग ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया। विभाग ने कहा कि अगर स्कूल चाहें तो 8वीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं।