फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को मोदी संग योगा करना चाहते हैं, फॉलो करने होंगे ये रूल्स

Thu, 05 May 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वर्ल्ड योगा डे पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंडीगढ़ में योगा करना चाहते हैं तो इस नियमों का पालन करना होगा। तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां बैठेंगे। लोगों की डायरेक्शन क्या होगी। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में विधानसभा के गेट के बाहर प्रधानमंत्री आसन जमाएंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की तरफ उनका मुंह होगा। सभी लोगों का मुंह विधानसभा की तरफ होगा। एक व्यक्ति को योग करने के लिए 3 स्क्वेयर मीटर जगह मिलेगी। इसमें उसके लिए चटाई बिछी होगी। व्यक्ति को जो कोड दिया जाएगा, वही कोड उसकी चटाई का होगा। प्रशासन कार्यक्रम में 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद जता रहा है। इससे पहले 24 जनवरी 2015 को जब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ कैपिटल कॉम्प्लेक्स आए थे तब वह विधानसभा गेट के बाहर ही ओलांद से गले मिले थे। यहीं पर पूरा फोटो सेशन हुआ था।

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी करेंगे हायर
प्रशासन कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हायर करेगा। जो मैट, चटाई उपलब्ध करवाने से लेकर मंच सज्जा और बाकी सभी चीजों को आयोजन स्थल पर देखेगी। दिल्ली में भी एक ही एजेंसी को हायर किया गया था। दिल्ली के दस्तावेजों को ध्यान में रख ही यह सब किया जाएगा। 40 हजार लोग जुटने का अंदाजा लगाकर प्रशासन टेंडर जारी करने जा रहा है। 11 मई को टेंडर की प्री बिड होगी।
विज्ञापन


योग के लिए प्रशासन की रोजाना आएगी वेक-अप कॉल
योग क्लास में समय से पहुंचने के लिए प्रशासन लोगों को अलसुबह वेक-अप कॉल भी करेगा। यह कॉल रोजाना लोगों के पास आएगी। रेंडमली किसी के भी नंबर पर यह कॉल आ सकती है। इसके लिए कांटेक्ट नंबर जुटाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं योग प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी देने के लिए अलग से वेबसाइट भी बनाई जा रही है। जिस पर लॉग इन कर कार्यक्रम संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। लोगों से संपर्क साधने के लिए मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है। इस एप के जरिए भी लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आईटी डिपार्टमेंट डिजिटल फोरम में अपना काम करेगा।

जून के पहले सप्ताह में योग फेस्ट भी
यूटी प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। खासकर युवाओं को आकर्षित करने के लिए पुरजोर प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए जून के पहले सप्ताह में योग फेस्ट का आयोजन भी करवाया जाएगा। इसमें योग से जुड़ी संस्थाओं के वालंटियर्स विभिन्न आसन की मुद्रा में मिलेंगे। यह फेस्ट तीन से चार दिन का होगा। गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में योग कक्षाएं लगेंगी। यह कक्षाएं अनिवार्य नहीं हाेंगी स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से इसमें भाग ले सकते हैं।

ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज होगा सूचना केंद्र
कार्यक्रम के लिए ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज सेक्टर-19 को जन सूचना केंद्र बनाया गया है। यहां डॉ. दिनेश ब्रह्मचारी योग संबंधी सभी जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा वह योग शिक्षकों को ओरियंटेशन कोर्स भी करवाएंगे।

सुबह 7 से 8 बजे तक होगा कार्यक्रम
योग दिवस का कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। इसमें लगभग 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल होगा। कॉम्प्लेक्स में हर कोई प्रधानमंत्री से जुड़ा महसूस करे, इसलिए जगह-जगह 40 एलईडी भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा प्रशासन सुखना लेक जैसे कई स्थानों पर भी एलईडी लगाने का विचार कर रहा है। कोई रोड बंद करने की बजाए प्रशासन सुखना लेक और शांति कुंज जैसे स्थानों पर लोगों की संख्या बढ़ने पर योग करवाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें