लॉकडाउन खत्म हुए ढाई साल बीत चुके हैं लेकिन पर्यटन उद्योग अब तक पटरी पर नहीं लौटा है। कोरोना से पहले औसतन 1.34 लाख पर्यटक हर माह चंडीगढ़ पहुंचते थे लेकिन अब संख्या तीन गुना कम हो गई है।
मार्च 2019 में शहर में 132569 पर्यटक पहुंचे थे और मार्च 2022 में सिर्फ 41 हजार पर्यटक ही आए। शहर में सबसे ज्यादा घरेलू पर्यटक जून-जुलाई से लेकर नवंबर-दिसंबर के बीच पहुंचते हैं। वहीं, विदेशी पर्यटक मार्च-अप्रैल और अक्तूबर-नवंबर में चंडीगढ़ आते हैं। सबसे ज्यादा लोग रॉक गार्डन देखने जाते हैं। उसके बाद रोज गार्डन, सुखना लेक और कैपिटल कांप्लेक्स देखते हैं। हालांकि अब बर्ड पार्क पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है।
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बाद जुलाई 2020 में 100 से भी कम विदेशी पर्यटक शहर पहुंचे। वर्ष 2021 में यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ी। कोरोना से पहले औसतन साढ़े तीन हजार विदेशी पर्यटक हर महीने शहर पहुंचते थे लेकिन अब यह संख्या 1000 से भी कम है। पर्यटन विभाग लगातार कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यटकों को लुभाने का प्रयास कर रहा है लेकिन स्थिति अब भी नहीं संभली है।
वर्ष 2016 से बढ़ रहे थे पर्यटक, कोरोना ने पीछे धकेला
जनवरी 2022 में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने उत्तर भारत पर पड़े कोरोना के असर को लेकर पहली विस्तृत रिसर्च रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें वर्ष 2020 में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या, होटल बुकिंग आदि को लेकर स्थितियों का आकलन किया गया था। रिपोर्ट में चंडीगढ़ को लेकर कहा गया कि वर्ष 2016 के बाद से लगातार शहर में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2019 में 16 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या चार लाख रही लेकिन कोरोना ने सब ठप कर दिया। सीआईआई ने सुझाव भी दिया है कि शहर में अर्बन पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है। पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर पर्यटन के अच्छे विकल्प तैयार किए जा सकते हैं।
पर्यटकों और शहरवासियों के लिए मोबाइल एप की शुरुआत
पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और शहरवासियों के लिए मोबाइल एप की शुरुआत की है, जिस पर शहर के सभी पर्यटन स्थल की जानकारी, खुलने-बंद होने का समय, ऑनलाइन टिकट, पहुंचने का रास्ता आदि की जानकारी मिल सकती है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ‘चंडीगढ़ टूरिज्म’ एप को डाउनलोड करना होगा। उसमें इवेंट के सेक्शन में चंडीगढ़ में चल रहे सभी तरह के इवेंट्स की जानकारी भी मिल जाएगी। लोग इवेंट्स में शामिल होने के लिए टिकट भी एप के माध्यम से ही मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।
वर्ष 2018
माह घरेलू विदेशी
जनवरी 123068 2591
फरवरी 125761 3774
मार्च 126968 4594
अप्रैल 127106 3239
मई 130802 1782
जून 132109 1849
जुलाई 133364 2579
अगस्त 136205 3288
सितंबर 138981 3361
अक्टूबर 119822 4329
नवंबर 121204 4068
दिसंबर 123406 4227
कुल 1538796 39681
वर्ष 2019
माह घरेलू विदेशी
जनवरी 124206 4016
फरवरी 127129 4986
मार्च 127822 4747
अप्रैल 128214 4237
मई 132429 2190
जून 134968 2034
जुलाई 135433 2638
अगस्त 136824 3002
सितंबर 142538 3421
अक्टूबर 122868 4552
नवंबर 124822 4460
दिसंबर 126542 3852
कुल 1563795 44132
वर्ष 2020
माह घरेलू विदेशी
जनवरी 127206 4149
फरवरी 128408 5014
मार्च 90808 2099
अप्रैल ---- ----
मई ---- ---
जून ---- ---
जुलाई --- 90
अगस्त --- 151
सितंबर --- 123
अक्टूबर --- 132
नवंबर --- 229
दिसंबर 71531 231
कुल 417953 12218
वर्ष 2021
माह घरेलू विदेशी
जनवरी 4447 310
फरवरी 4718 349
मार्च 3360 534
अप्रैल 3402 429
मई 1727 133
जून 5076 137
जुलाई 16718 317
अगस्त 22146 326
सितंबर 26370 438
अक्टूबर 50133 563
नवंबर 42589 951
दिसंबर 48123 964
कुल 228809 5451
वर्ष 2022
माह घरेलू विदेशी
जनवरी 40156 771
फरवरी 42656 991
मार्च 39456 1623
कोरोना की वजह से पर्यटन उद्योग पर बहुत बुरा असर पड़ा लेकिन विभाग लगातार कोशिश कर रहा है कि शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़े। अभी छह अक्टूबर तक पर्यटन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुविधा के लिए विभाग ने एक मोबाइल एप भी बनाया है, जिस पर सभी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ टिकट भी मिलेगा।
- रूपेश कुमार, अतिरिक्त सचिव, पर्यटन विभाग