फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीवन में क्रूस उठाने तथा आशा में एकजुट होकर मसीह के आनंदमय साक्षी बनने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 के क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल चर्च में रविवार को शिमला-चंडीगढ़ धर्मप्रांत की ओर से जुबली वर्ष 2025 का समापन हो गया। इस समारोह में चंडीगढ़, बठिंडा, करनाल एवं पटियाला से भी श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

सेक्टर 19 चर्च के पास्टरल सेंटर के निदेशक फादर वियानी ने बताया कि जुबिली वर्ष 2025 को संत पोप फ्रांसिस की ओर से आशा के तीर्थयात्री विषय के रूप में घोषित किया गया है। आशा कभी निराश नहीं करती (रोमियों 5:5) के संदेश ने विश्ववासियों को सुसमाचार मूल्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होने के लिए प्रेरित किया।
इसाई समुदाय के लोग जुबली क्रूस को लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के बाद शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. सहाया थाथेयुस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने उपदेश में उन्होंने दैनिक जीवन में क्रूस उठाने तथा आशा में एकजुट होकर मसीह के आनंदमय साक्षी बनने का आह्वान किया। इस मौके पर लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें