फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट पर करें प्रहार, तभी मिलेगा सेहत का उपहार... विभाग ने लोगों को किया जागरूक

Fri, 06 Jun 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा के हस्ताक्षरी अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जो भोजन कर रहे हैं वह सुरक्षित और स्वस्थ हो, क्योंकि संतुलित आहार को बढ़ावा देकर ही समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विंग की तरफ से शुक्रवार को सेक्टर 33 स्थित टेरेस गार्डन में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें खाद्य सुरक्षा की टीम ने लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री पहचानने के तरीके बताएं और सेहत भरे आहार से जुड़ी जानकारी दी। मौके पर मिलावट की जांच करके दिखाया। वहीं मिलेटस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा के हस्ताक्षरी अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जो भोजन कर रहे हैं वह सुरक्षित और स्वस्थ हो, क्योंकि संतुलित आहार को बढ़ावा देकर ही समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए चीनी, नमक और तेल का सेवन कम से कम करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही मोटापे से बचाव के लिए जंक फूड खाने की आदतों को नियंत्रित करना व पोषक तत्व वाले भोजन को करने पर जोर देना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें