आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं परनीत
परनीत ने 17 से 21 अगस्त 2023 तक वाराणसी में यूथ-20 इंडिया के मुख्य शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधि मामलों के समन्वयक प्रमुख के रूप में कार्यभार भी संभाला, जिसमें 25 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बताया कि उनका अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कई देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। कहा कि आज वह जो कुछ भी है अपने माता और पिता की वजह से हैं।
परनीत आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी कर रही हैं। वह शहर के पूर्व सलाहकार विजय देव (आईएएस) से काफी प्रभावित हैं। परनीत कई अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। बता दें कि परनीत ने नाइजीरिया के जेईडी चाइल्ड ट्रस्ट फाउंडेशन के सलाहकार के रूप में भी काम किया है, जो एक गैर सरकारी संगठन है।