फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप : ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने देश को दिलाया कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट और ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत को कांस्य पदक दिलाया। रविवार को वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का फाइनल खेला गया। इसमें टॉप 8 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कोरिया में पिस्टल, राइफल, शॉटगन का वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को थ्री पी पोजीशन इवेंट में क्वालीफाइंग स्टेज के लिए अंजुम ने टॉप 8 में से छठा स्थान हासिल किया था। इसके चलते वह मेडल की रेस में निशाना लगा र्पाईं। शहर की रहने वाली अंजुम मोदगिल का यह साल का दूसरा मेडल है। इससे पहले पिछले महीने बाकू वर्ल्ड कप में वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
अंजुम शूटिंग के खेल की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पिछले साल भारत को ओलंपिक कोटा भी दिलाया था। पिछले कई सालों से भारतीय महिला शूटिंग टीम की टॉप 10 खिलाड़ियों में शुमार हैं।
विज्ञापन

बेटी के पदक जीतने पर परिवार ने जताई खुशी
कोरिया में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अंजुम मोदगिल भले ही भारत को स्वर्ण पदक नहीं दिला पाईं लेकिन कांस्य जीतने पर भी उनका परिवार काफी खुश है। पिता सुदर्शन मोदगिल और मां शुभ मोदगिल ने बताया कि उनकी बेटी लगातार मेहनत कर रही है। बेटी के कांस्य पदक जीतने से वह खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें