फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस : पंजाबी रहें सावधान... दबे पांव दस्तक दे रहा एचआईवी का खतरा

Wed, 02 Dec 2020 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के मोहाली में एड्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के पांच जिले ही मोहाली से बेहतर स्थिति में हैं। कोरोना काल में पूरी सेहत व्यवस्था महामारी से निपटने में लगी हुई। ऐसे में कैंसर के बाद एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी पिछले समय के दौरान खतरा बनती जा रही है।

विज्ञापन


एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर दुनिया भर में इसके खतरों और चुनौतियों से निपटने को लेकर चर्चा हुई। मोहाली में भी एड्स का खतरा तेजी से दबे पांव दस्तक दे रहा है। अक्तूबर, 2019 तक के उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति गंभीर होती दिखाई देती है। मोहाली में इस समय तक 1087 लोग एड्स की चपेट में आ चुके हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई, 2019 में एड्स रोगियों की संख्या 1041 थी। यानि तीन महीनों के दौरान ही 46 एड्स रोगी सामने आए। 


अक्तूबर 2019 तक मोहाली में 319416 लोगों के टेस्ट किए जा चुके थे। कोरोना काल में जांच की यह प्रक्रिया भी धीमी हुई है। इस समय के दौरान एड्स की अधिकतर जांच रक्तदान के समय ही हुई हैं। ऐसे में जहां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पंजाब के अन्य जिलों से निकलकर अब मोहाली में भी पैर पसार रही है, वहीं एड्स की दस्तक इस वीआईपी सिटी के लोगों के लिए खतरा बन रही है। 
विज्ञापन


पंजाब के 22 में से 5 जिले ही मोहाली से बेहतर
राज्य के 22 जिलों में 5 जिले ही मोहाली से बेहतर स्थिति में हैं। राज्य में सबसे कम 777 एचआईवी पॉजिटिव केस फाजिल्का में हैं। बरनाला में 839, फतेहगढ़ साहिब में 863, मुक्तसर में 1008 और मानसा में एड्स के 1039 रोगी हैं। हालांकि पंजाब के प्रमुख शहरों में मोहाली अभी बेहतर स्थिति में है। राज्य में सबसे ज्यादा एड्स रोगी अमृतसर में हैं। वहां एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16848 है। औद्योगिक नगरी लुधियाना में 9311 एड्स रोगी हैं, तो जालंधर में इनकी संख्या 8081 है। पटियाला में 7953 एड्स पीड़ित हैं, जबकि बठिंडा में यह संख्या 3442 है। मोहाली में यह तादाद 1087 है।
 

विज्ञापन

पंजाब में हर साल बढ़ रही संख्या

पंजाब में एड्स के मरीजों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्ष 2015-16 में राज्य में 5543 एचआईवी पॉजिटिव केस सामने आए। वर्ष 2016-17 में यह संख्या बढ़कर 5987 हो गई। वर्ष 2017-18 में भी एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ और इस दौरान 6730 केस सामने आए। 2018-19 में तो इनकी संख्या बढ़कर 8133 हो गई। वर्ष 2019 में अप्रैल से अक्तूबर तक राज्य में 6751 एचआईवी पॉजिटिव सामने आए। 

265 नवजात एड्स पीड़ित 
राज्य में पिछले साल सात महीनों में ही 265 नवजात मां के गर्भ से ही एड्स जैसी घातक बीमारी लेकर पैदा हुए। 2018-19 के दौरान 389 नवजात मां के गर्भ से इस जानलेवा बीमारी के साथ पैदा हुए। 2017-18 के दौरान यह संख्या 304 थी, तो वर्ष 2016-17 में 320। वर्ष 2015-16 में एड्स पीड़ित नवजातों की संख्या 236 थी।


दुनिया में रोजाना 980 बच्चे हो रहे एचआईवी संक्रमित
यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक 37.9 मिलियन लोग एचआईवी के शिकार हो चुके हैं। दुनिया में रोजाना 980 बच्चे एचआईवी वायरस से संक्रमित होते हैं। इनमें से 320 की मौत हो जाती है। 1986 में भारत में एड्स का पहला मामला सामने आया था। भारत सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एचआईवी के रोगियों की संख्या लगभग 2.1 मिलियन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें