फोटो भी है
ट्राईसिटी के आर्टिस्ट सीख रहे हैं भंगड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन में भंगड़ा वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रोग्राम लेमन ड्रॉप्स आर्ट ग्रुप द्वारा पंजाबी सभ्याचारक थियेटर ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्कशॉप के दौरान भंग़ड़े की फॉर्म के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के स्टूडेंट्स प्रतिभागिता कर रहे हैं। पंद्रह दिन की इस वर्कशॉप में पच्चीस स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। कुलदीप भट्टी स्टूडेंट्स को भंगड़े की जानकारी दे रहे हैं। आयोजक प्रीति जैन ने बताया कि भंगड़ा वर्कशॉप लगवाने का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंजाब की रिवायती डांस पहुंचाया जाए। भंगड़ा वर्कशॉप खत्म होने पर स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस भी करवाई जाएगी।