चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में ‘फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम’ पर चार दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रोजी वालिया जोशी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इन चार दिनों के दौरान जूस, स्क्वैश, सॉस, जैम, जैली, अचार और सिरका जैसे पेय पदार्थों की तैयारी के प्रैक्टिल सेशन आयोजित किए गए थे। इसके साथ ही सभी व्यंजनों और फैक्टरी की स्थापना के बारे में, कच्चे माल की खरीद, पैकेजिंग और अंतिम उत्पाद की मार्केटिंग की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उद्योग निदेशालय चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी किए गए ईडीपी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए।