जीरकपुर। पारस डाउन टाउन में पिछले चार दिनों से सिक्योरिटी गार्ड व स्टोर वर्कर बिना बताए निकाले जाने पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कंपनी द्वारा उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक दम से बिना बताए निकाल दिया गया है, जिसके चलते वे बेरोजगार हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि हमें यहां काम करते हुए काफी समय हो गया है लेकिन एक झटके में निकाल देना गलत है। विरोध में वर्करों ने स्टोर के बाहर धरना दिया तो ग्राहकों को स्टोर में जाने में समस्या हुई तो प्रबंधकों ने पुलिस को बुलाकर वर्करों को वहां से हटाया। इसके बाद प्रबंधकों ने 72 घंटे का समय मांगा है। कंपनी से बात करने के बाद वर्करों ने धरना समाप्त किया। वर्करों ने बताया कि वह करीब 30 कर्मचारी हैं जिनमें स्टोर में काम करने वाले और सिक्योरिटी गार्ड्स भी हैं। उन्होंने मांग की के हमें काम पर वापस रखा जाए।
कोट्स...
हर कंपनी की पॉलिसी होती है कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से वर्कर रखे। कंपनी ने वर्कर कम करने के लिए कहा था। इसके चलते हमने उन्हें मना किया है लेकिन एक महीने का समय देने की जगह उन्हें एक महीने का वेतन भी एडवांस में दिया गया है। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें दो माह का वेतन दिया जाए। हमारी कंपनी से बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द उन्हें एक महीने का वेतन और दे दिया जाएगा। -मुकेश कुमार, मैनेजर बाला जी कंपनी (मैन पावर सप्लाई कंपनी)