फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जिला अदालत में आज और कल भी वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में पिछले कई दिनों से वकील हड़ताल पर हैं। सोमवार और मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रहेगा। जिला अदालत के वकील मृतक वकील नीरज हंस की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, उनका वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। जिला अदालत के वकीलों ने शुक्रवार को बैठक कर बुधवार तक वर्क सस्पेंड रखने का फैसला लिया था। इसके बाद फिर बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। अदालत में वर्क सस्पेंड को लेकर बुधवार तक आम जनता को अदालतों में अपने मामलों के निपटारे में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वकीलों द्वारा लिए इस निर्णय पर कई लोग जो दूर दूर से अपनी पेशी और अन्य कार्यों पर अदालत में आते है, परंतु काम बंद के कारण केवल अगली तारीख लेकर वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें