फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना मंजूरी फिर शुरू कर दिया ढही इमारत का काम, परिषद ने जब्त किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से बनी दो मंजिला इमारत गिर गई थी। नगर परिषद के अधिकारियों ने नोटिस भेज काम बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी बिल्डिंग मालिकों ने वीरवार को दोबारा काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा भेजे गए नोटिस के अनुसार यहां से मलबा भी नहीं हटाया जा सकता था। इस काम की सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वर्करों का सामान जब्त कर लिया। बता दें कि बिल्डिंग गिरने से पहले ही नगर परिषद की ओर से उसे नोटिस भेज दिया गया था लेकिन नोटिस की परवाह न करते हुए बिल्डिंग मालिक ने शनिवार और रविवार का फायदा उठाते हुए बिल्डिंग की छत डाल दी थी लेकिन जल्दबाजी के कारण ही उसे यह नुकसान झेलना पड़ा।


कोट्स....हमारी टीम ने आज काम बंद करवाने के अलावा पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। वह बिल्डिंग अनसेफ थी। मालिक को नोटिस भी भेजा था लेकिन उसके बावजूद उसने काम किया तो हादसा हुआ। अब जब तक गिरी हुई बिल्डिंग की टेक्निकल रिपोर्ट नहीं आ जाती और वह दोबारा से नक्शे पास नहीं करवा लेता तब तक वह वहां कोई काम नहीं कर सकता। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें