फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी की छड़ी से किया था हमला.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। लकड़ी की छड़ी से हमला कर युवक को घायल करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के गोविंदपुरा निवासी हरिंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा निवासी सलीम अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को रात का खाना खाकर वह घर के बाहर सैर करने निकला था। कुछ दूरी पर जाने पर उसे आरोपी हरिंदर ने रोक लिया और लकड़ी की छड़ी से हमला कर दिया। इसमें उसके बाएं हाथ में काफी चोट आई। किसी तरह वह वहां से भाग कर मनीमाजरा अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ पर प्लास्टर किया। वहीं, अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सलीम की शिकायत पर हरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें