फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं करेंगी ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम में शक्ति सुपर शी का बेंगलुरू में गठन हुआ था। इसी के तहत सभी राज्यों के जिलों में शक्ति सुपर शी क्लब बनेगा। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने रविवार को प्रदेशाध्यक्ष मनोज लुबाना और प्रभारी सत्यवान गहलोत की मौजूदगी में शक्ति सुपर शी का पोस्टर लांच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। मनोज लुबाना ने बताया कि 15 अगस्त को महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी जबकि चंडीगढ़ युवा कांग्रेस सूत्रधार होगी। यह पहली बार है कि देश महिलाओं को यह अवसर दिया जा रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य विशेष रूप से राष्ट्रीय दिवसों पर महिलाओं की भागीदारी को और सक्रिय बनाना है।चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा कांग्रेस से युवा गतिशील नेतृत्व की तलाश कर रही है। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों और वार्डों में लोगों से जुड़ने की अपील की। राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि युवा कांग्रेस एकजुट राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें