हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल पर गुस्साई महिलाओं ने दीवारों पर लगी सीनरी आदि तोड़ दी। बताया जा रहा है कि महिलाएं विज से मिलकर फरियाद करने आई थी। लेकिन स्टाफ द्वारा अंदर मुलाकात नहीं कराई गई। इससे महिलाएं नाराज हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने गैलरी में लगी सीनरी तोड़ दी और अग्निशमक यंत्र भी गिरा दिए।
बाद में सुरक्षा कर्मी पहुंचे और महिलाओं को समझाया। फिलहाल महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही हैं। विज के जाने की सूचना मिलते ही गुस्साई महिलाओं ने सीनरी आदि पर गुस्सा निकाला है। मौके पर सीआईडी और सीआईएसएफ कर्मियों ने स्तिथि को संभाला।