फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की इंटेलेक्चुअल सेल ने फैदा गांव में लगाया शिविर, आयरन की गोलियां और स्वच्छता किट बांटीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ की इंटेलेक्चुअल सेल ने शनिवार को फैदा गांव में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर लगाया। डॉ. मोनिका बी. सूद के नेतृत्व में आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा उपस्थित रहे। जीएमएसएच-16 के डॉक्टर ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया। साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और पोषण की जरूरतों पर जानकारी दी गई। जरूरतमंद महिलाओं को आयरन की गोलियां, मल्टीविटामिन और स्वच्छता किट वितरित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें