चंडीगढ़ में महिलाओं ने साड़ी पहनकर साइकिल की सवारी की। महिलाओं ने साइकिल चलाकर शहर के लोगों के लिए फिट रहने का संदेश दिया। चंडीगढ़ साइकिल गिरी ग्रुप की तरफ से रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
यह साइकिल रैली सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली से सुखना लेक तक निकाली गई। रैली में साड़ी पहनी महिलाएं साइकिल चलाती हुईं सुखना लेक तक पहुंची।
इस रैली को साड़ी साइकिल रैली का नाम दिया गया था। रैली में लगभग 90 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। रोचक बात यह रही कि इस रैली में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लेकर हेल्दी और फिट रहने का संदेश दिया।
यह आयोजन चंडीगढ़ में पहली बार देखा गया, जहां संस्कृति, स्वास्थ्य, फिटनेस और एकजुटता का अनूठा संगम दिखाई दिया।
इस रैली का आयोजन 'साइकिल गिरी' ग्रुप की तरफ से किया गया, जो इस बार 'कार्निवल' का हिस्सा रही। खास बात यह रही कि इस रैली में भाग लेने वाले अधिकतर लोग महिलाएं थीं, जिन्होंने महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहनी थी।
इसके साथ ही, उन्होंने पारंपरिक आभूषण और गहने भी पहन रखे थे, जिससे रैली का आकर्षण और भी बढ़ गया।
रैली में कुछ बच्चों ने भी साड़ी पहनी थी। साइकिल रैली का सफर लेजर वैली सेक्टर 10 से शुरू होकर सुखना लेक तक पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद महिलाओं ने जुंबा डांस भी किया। यह डांस पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर आधारित था।
इस बात खास ध्यान रखा गया कि सुखना लेक पर म्यूजिक की आवाज बहुत कम रखी गई थी, ताकि यह केवल उपस्थित भीड़ तक ही सीमित रहे और शांति भंग न हो।