फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु शवदाह गृह के खिलाफ महिलाओं ने किया मूक प्रदर्शन

विज्ञापन
पशु शव दाह गृह के विरोध में मुंह पर पट्टी बांधकर मूक प्रदर्शन करतीं स्थानीय महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में बनने वाले पशु शवदाह गृह के विरोध में अब महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसके विरोध में महिलाओं ने एकजुट होकर मुंह पर काली पट्टी बांधकर डंपिंग ग्राउंड के सामने मूक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जनहित में नगर निगम को यह फैसला वापस लेना चाहिए। अन्यथा निगम सहित यूटी प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डड्डूमाजरा निवासी समाज सेविका ममता डोगरा के नेेतृत्व में वीरवार को स्थानीय महिलाएं दोपहर बाद डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के सामने एकत्र हुईं।
जहां उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांधकर डड्डूमाजरा में बनने वाले पशु शवदाह गृह के विरोध में मूक प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि चंडीगढ़ में सेक्टर लोगों के रहने की जगह है, न कि शवदाह गृह बनाने की।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन मामले में करे हस्तक्षेप
नगर निगम का यह फैसला जनविरोधी है। यूटी प्रशासन को लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निगम के इस फैसले में हस्तक्षेप करना चाहिए और तत्काल प्रभाव से फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निगम अधिकारी इस फैसले को वापस नहीं लेंगे तो उन्हें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सागर पुष्पा, राजेश्वरी, सुखनी देवी आदि सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें