माई सिटी रिपोर्टरचंडीगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। मंगलवार को सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली महारैली का पोस्टर जारी किया। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रैली रोकने की कोशिश कर रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिता हुड्डा ने मतदाता सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।