फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग का प्रतिनिधिमंडल पाक जाकर जानेगा पंजाबियों की समस्याएं

Sun, 26 Jan 2020 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
विज्ञापन
महिला आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में पंजाबियों और सिख लड़कियों को पेश आ रही समस्याओं को नजदीक से जानने के लिए महिला आयोग का प्रतिनिधिमंडल पाक जाने के लिए गृह विभाग के इंचार्ज मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अनुमति लेगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने दी। उन्होंने कहा कि एनआरआई दूल्हों की सताई पंजाबी मुटियारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंधी कानून में तब्दीली लाने के लिए प्रधानमंत्री को भी मिला जाएगा। उनके पास ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, दुष्कर्म व काम के स्थान पर छेड़छाड़ के आते हैं। 

शनिवार को पुलिस लाइन में बने वुमन काउंसिलिंग सेल में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। उन्होंने एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू समेत जिला पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


एनआरआई दूल्हों की समस्या के हल के लिए वह कनाडा और आस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के विदेश विभागों के साथ संपर्क करने समेत हाई कमिश्नरों के साथ तालमेल कर रही हैं। 

चेयरपर्सन ने एसएसपी से कहा कि जो मामले वुमन काउंसिलिंग सेल से निपटाए नहीं जा सकते हैं और उनमें पुलिस केस दर्ज करने या तलाक की नौबत आ जाती हो ऐसे मामलों को आयोग के पास काउंसिलिंग के लिए भेज दिया जाए। 

आयोग की ओर से पंजाब भर की वुमन काउंसिलिंग सेलों का निरीक्षण किया जाएगा। चेयरपर्सन ने बताया कि आयोग ने 1 साल में ऐसे 35 मामलों को हल करके घर बसाए हैं। अदालत में तलाक के चलते 10 मामले अलग हल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें