चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम में बुधवार को नारी जागृति मंच की ओर से हरियाली तीज का आयोजन हुआ। सबसे पर महिलाओं ने मेहंदी लगाई और झूले झूले। मंच की प्रधान नीना तिवारी ने हरियाली तीज का महत्व बताया। इस अवसर पर उषा सिंगला, सुदर्शन, पाल शर्मा, सुनिता आनंद, कुमुद, अलका जोशी, गायत्री देवी, दीप्ति, सुमन, राज कालिया, कमलेश, सरला चावला, कृष्णा देवी, सुशीला, कंचन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।