मनीमाजरा। पंजाबी सूट के साथ फुलकारी वाली चुन्नी पहनकर महिलाओं ने बोलियों पर गिद्दा डाला और पंजाबी गीतों पर डांस किया। यह सारा रंगारंग कार्यक्रम का वैसाखी पर हुआ। इसका आयोजन स्टार ऑफ ट्राइसिटी क्लब द्वारा किया गया। प्रियंका कौर वैसाखी क्वीन चुनी गई। इस कार्यक्रम आई सभी 70 महिलाओं ने पंजाबी सूट पहनकर सुंदरता बिखेरी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी सविता खिंदरी ने शिरकत की जबकि ज्यूरी में गुर्बल कौर और गुरप्रीत सिद्धू थी। इसी तरह विशेष अतिथि के तौर पर सुपर्णा बर्मन, किरन बर्मन, शाहिदा और कीर्ति ने शिरकत की। क्लब की प्रधान प्रीति अरोड़ा का कहना है की पंजाबी सभ्याचार को बढ़ाया देने के लिए वैसाखी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें महिलाएं सूट और फुलकारी चुनी पहन कर आईं। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा चार ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं, जिनमें सिम्मी गिल, किरण जांडू, महक बावा और रोमन बावा शामिल हैं। क्लब की सलाहकार सीमा ठाकुर ने बताया कि त्योहार मनाने का मकसद आने वाली पीढि़यों को इसका महत्व समझाना है। इस कार्यक्रम में आई टीचर मधु बाला, रितू सिंह, डिंपल परमार, मीनाक्षी, रितु बंसल सभी महिलाओं ने प्रस्तुति देकर समा बांधा। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी गिफ्ट्स दिए गए।