चंडीगढ़। सुदामा कप के तीसरे दिन मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बेहतरीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनमें कुछ वर्गों के फाइनल मुकाबले भी खेले गए। मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 में खेले जा रहे हैं। इसमें देश के कई राज्यों से खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में शिरकत कर रहे हैं।
शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल में हरियाणा की रेनू मेहता ने दिल्ली की टीनू बाबर को 21-17, 21-16 से मात दी। महिला डब्लस के फाइनल में हिमाचल की बिंदू वर्मा और पंजाब की नलिनी मालिक ने पावन देवी और सविता राव की जोड़ी को 21-15, 21-14 से मात दी। महिला एकल के 35 आयु वर्ग में दिल्ली की डॉ. निधी कुमार ने चंडीगढ़ की बिन्नी बंसल को 21-17, 21-18 से हराया। महिला एकल के 40 आयु वर्ग में पंजाब की संध्या ने पंजाब की नलिनी मलिक को 21-13, 21-15 से मात दी।