फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Haryana High Court: जब अदालत आकर खड़ी हुई रिकाॅर्ड में मृत महिला, दस्तावेज दिखाकर बोली मैं जिंदा हूं

Tue, 09 Jul 2024 12:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया जब दस्तावेजों पर मर चुकी महिला सामने आई। महिला जज के सामने खड़ी हुई और बोली कि मैं जिंदा हूं। 
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पुलिस रिपोर्ट में मृत बताई गई महिला ने अदालत में खड़ी होकर कहा कि मैं जिंदा हूं। महिला ने अपनी बात के समर्थन में दस्तावेज भी पेश किए। हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मेवात के एसपी को रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। वहीं, चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करने के लिए भी कहा है।

नाबालिग लड़की ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि उसके घरवाले उसका निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ करवाना चाहते हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसके घरवालों ने पीटा। यहां तक कि घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई। इसी के चलते पढ़ाई भी रुक गई। याची घर से भागी और अपने रिश्तेदार अनीष व उसकी पत्नी अरस्तून के साथ रहने लगी। याची ने बताया कि अभी भी उसकी जान को खतरा है। नाबालिग को हाईकोर्ट ने नारी निकेतन भेज दिया था।

अब दोबारा मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो याची ने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है। वह अपने परिजनों के साथ नहीं बल्कि करीबी रिश्तेदार अनीष व उसकी पत्नी अरस्तून के साथ ही रहना चाहती है। हाईकोर्ट ने जब केस की फाइल देखी तो पाया कि रिपोर्ट लिखने वाले एएसआई नरिंदर सिंह ने लिखा था कि अनीष की पत्नी की मौत दो साल पहले बच्चे को जन्म देते हुए हो गई थी। हाईकोर्ट में मौजूद अरस्तून ने खड़ी होकर कहा कि वह जिंदा है और इसके समर्थन में अपने दस्तावेज भी पेश किए। अब हाईकोर्ट ने मेवात के एसपी को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जांच की जाए कि किन कारणों व परिस्थितियों में यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें