फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बैठी महिला को कार ने कुचला

Tue, 07 Oct 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं। सविता देवी (28) सोमवार सुबह खेतों में चारा लेने गई थी।
विज्ञापन


दोपहर के समय घास लेकर लौट रही थी तो कुछ समय आराम करने के लिए सड़क के किनारे बैठ गई। इसी दौरान कैथल की तरफ से आ रहे कार चालक धनौरी वासी संजय ने सड़क पर गड्ढा देखकर कट मार दिया। इससे कार बेकाबू हो गई और सड़क की दूसरी साइड बैठी सविता देवी से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगने के बाद महिला उछलकर दूर गड्ढे में जा गिरी और कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई।

राहगीरों ने कार चालक और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सविता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी घटना में जींद के खेड़ी भूल्लावाली निवासी राजा सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे हरनिक सिंह के साथ बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


जींद बाईपास नाका कैथल के पास वजीर खेड़ा वासी कार चालक रविंद्र ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजा और उसका बेटा घायल हो गए। तीसरा हादसा रविवार देर शाम सामान्य अस्पताल कैथल के सामने हुआ। जनकपुरी कॉलोनी वासी अनिल ने बताया कि अज्ञात कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें