फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा मां को घर में ढूंढ रहा था, उसका शव सीढ़ियों में ग्रिल से बंधा था

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुनाम-बठिंडा मुख्य सड़क पर पारस पैलेस के पास परमजीत कौर (30) अपने घर में अकेली थी। उनके पति रामदास सिंह ट्राला लेकर राजस्थान गए हुए थे। ससुर रोज की तरह स्थानीय ट्रक यूनियन में गए हुए थे। परमजीत कौर का करीब दस वर्षीय इकलौता बेटा भी स्कूल गया हुआ था। 
विज्ञापन


जब उनका बेटा स्कूल से घर आया तो घर में अपनी मां को ढूंढने लगा। मां के नहीं मिलने पर वह पड़ोसियों के पास चला गया। पड़ोसियों ने घर में आकर देखा तो परमजीत कौर सीढ़ी के ग्रिल के साथ बंधी हुई थी। उनका गला घोंटकर उन्हें मार दिया गया था। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था। लोहे की अलमारी, सूटकेस, ट्रंक सभी कुछ टूटा हुआ था। 
विज्ञापन

घर में अकेली थी महिला, गहने और नगदी भी उड़ाई

घर में घुसकर महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी जश्नदीप सिंह ओर एसएचओ राहुल कौशिक मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के  खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

घर में मौजूद अकेली महिला की दिनदहाडे़ हत्या कर चोर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा लिए। डीएसपी ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। छह माह पहले भी इसी घर में चोर दाखिल हुए थे। तब परिवार वालों ने चोरों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें