रायपुररानी। थाना क्षेत्र में एक महिला ने वीरवार को फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के पास तीन बच्चे हैं। उनकी दो लड़कियां और एक 6 माह का लड़का है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 पंचकूला में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।