फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हंगामा: फ्लाइट के इमरजेंसी गेट पर बैग रखने पर अड़ी महिला, सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला

Sat, 20 Aug 2022 01:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

क्रू मेंबर्स के साथ जब महिला बहस कर रही थी तो कुछ यात्रियों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। यात्रियों ने कहा कि विमान के नियमों के अनुसार यहां बैग रखना ठीक नहीं है। बैग रखने में उन्हें कोई समस्या है तो वह उसका बैग लगेज बॉक्स में रख देते हैं लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई जा रहे विमान संख्या 6ई55 में शुक्रवार की शाम एक महिला ने आपात काल द्वार के सामने बैग रखने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक जब महिला बैग को हटाने के लिए तैयार नहीं हुई तो क्रू मेंबर्स ने सीआईएसएफ को बुला लिया। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को उसके माता-पिता के साथ विमान से बाहर निकाल दिया। हंगामा के चलते फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट रवाना हुई। 

विज्ञापन


शाम 5:40 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो का विमान रवाना हो रहा था। विमान में सफर कर रहे यात्री विशाल ने बताया कि इस विमान में एक 44 वर्षीय महिला अपने माता-पिता के साथ सफर करने के लिए चढ़ी। महिला ने विमान में पहुंचकर अपना एक बैग आपातकाल द्वार के पास रख दिया। 

क्रू मेंबर्स ने महिला से आग्रह किया कि वह अपना बैग ऊपर बने लगेज बॉक्स में रख दें। महिला ने बैग हटाने से इनकार कर दिया। क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाया, लेकिन वही नहीं मानी। लगभग एक घंटे से ज्यादा देर तक बहस होने के बाद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उसे बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


क्रू मेंबर्स के साथ समझाते रहे यात्री पर नहीं मानी महिला 
क्रू मेंबर्स के साथ जब महिला बहस कर रही थी तो कुछ यात्रियों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। यात्रियों ने कहा कि विमान के नियमों के अनुसार यहां बैग रखना ठीक नहीं है। बैग रखने में उन्हें कोई समस्या है तो वह उसका बैग लगेज बॉक्स में रख देते हैं लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कहा कि बैग यही रखना है।

हंगामे के बाद फ्लाइट ने 7:40 बजे भरी उड़ान 
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन जाती है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए यह फ्लाइट शाम 4:30 बजे उड़ान भरती है। महिला के हंगामे के कारण फ्लाइट लगभग तीन घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट ने एयरपोर्ट से शाम को सात बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें