चंडीगढ़। सेक्टर-22डी निवासी एक महिला ने सेक्टर-30 के रहने वाले खुशविंदर सिंह पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने खुशविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनीता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खुशविंदर सिंह के साथ उसकी मकान खरीदने को लेकर डील हुई थी। डील के अनुसार ही उन्होंने एग्रीमेंट बनवाया था। सुनीता शर्मा ने खुशविंदर सिंह को तीन लाख रुपये उसके बैंक खाते में दे दिए थे। रुपये लेने के बाद निर्धारित समय पर खुशविंदर सिंह रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने इसके लिए चार बार अतिरिक्त समय लिया। जब उसने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई तो सुनीता शर्मा ने उससे तीन लाख रुपये वापस मांगे। खुशविंदर सिंह ने रुपये लौटाने से भी इन्कार कर दिया।