चंडीगढ़। मलोया निवासी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी में रहने वाले भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 16 जून को वह डड्डूमाजरा बाजार गई थी। इसी दौरान वहां भूषण कुमार मिल गया जिसने गाली-गलौच और मारपीट करनी शुरू कर दी। यह देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे और उक्त मारपीट करने वाले को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।