फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शास्त्री नगर इलाके में नाके पर महिला एएसआई के साथ दुर्व्यवहार, कांस्टेबल की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेक्टर-26 में पार्टी मना कर लौट दो युवकों पर शास्त्री नगर इलाके में नाके पर एक महिला एएसआई से दुर्व्यवहार और एक कांस्टेबल से मारपीट का आरोप लगा है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों की पहचान मोहाली के रहने वाले सेक्टर-67 निवासी 38 वर्षीय रोहित सूद और सेक्टर-66 निवासी 36 वर्षीय कंवल कुमार सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर इलाके में पुलिस ने मंगलवार रात को 10 बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक आईटी पार्क थाना पुलिस द्वारा लगाया गया था। कांस्टेबल संदीप महिला एएसआई चरणजीत कौर के साथ नाक पर हर आने वाली गाड़ी को चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने सेक्टर-26 बापूधाम की तरफ से आ रही यूपी नंबर की लाल रंग की हुंडई कार को रोका तो कार चालक के साथ बैठे युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। चरणजीत कौर ने कार चालक से ड्राइविंग लाइसेंस देने को कहा। ड्राइवर ने लाइसेंस देने से इनकार कर दिया और एएसआई के साथ धक्कामुक्की कर आक्रामकता के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। उन्होंने महिला एएसआई को धमकी भी थी और बोला की वह एमपी का बेटा है तो दूसरे लड़ने कहा कि आईजी का लड़का है। इसके बाद दुर्व्यवहार करने लगे। जब पुलिसकर्मी बचाव करने आया तो युवकों ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसको पहले मुक्के मारे और फिर लाते मारकर पीटा। संदीप ने जब इन युवकों की वीडियों बनानी चाही तो युवकों ने संदीप को मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद वे कार चालक रोहित और उसका साथी मुकेश मौके से भाग गए। इन युवकों के पीछे एक और कार भी में उनके दूसरे साथी युवकों की आ रही थी, जिसमें सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर रात को ही उनका मेडिकल करवा। इसमें युवक मुकेश और अक्षय टिक्कू की मेडिकल रिपोेर्ट में अल्कोहल आया था। इसकी डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें