फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ महिला एएसआई तरनतारन में गिरफ्तार, सामने आ सकते हैं कई राज

Wed, 30 Oct 2019 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
आरोपी महिला एएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट में तैनात महिला एएसआई रेणु बाला को नारकोटिक्स सेल तरनतारन और पट्टी की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। उसके साथ निशान सिंह नाम के एक व्यक्ति को भी काबू किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी तरनतारन में हुई है।

विज्ञापन


महिला एएसआई रेणु बाला का निशान सिंह निवासी पट्टी के साथ फेसबुक पर संपर्क हुआ था। निशान सिंह को मिलने के लिए ही सोमवार को महिला एएसआई तरनतारन गई थी। वहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह महिला एएसआई अर्बन एस्टेट थाने में 19 जून 2019 से तैनात थी।

बताया जा रहा है कि इस महिला पुलिस अधिकारी के गैंगस्टरों के साथ संबंध थे जिनके जरिए वह नशे का कारोबार करती थी। सूत्रों के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी ने काफी ड्रग मनी रियल एस्टेट में निवेश की है। 
विज्ञापन


वहीं पटियाला के एसएसपी ने संबंधित अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज हैरी बोपाराय के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश थाना इंचार्ज की ओर से अपने अधीन काम कर रहे मुलाजिमों पर नजर न रखने के आरोप में जारी हुए हैं। साथ ही एसएसपी ने अपने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके अधीन काम कर रहे कर्मचारियों पर नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें