फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामदरबार से महिला 13.42 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार क्षेत्र से 25 वर्षीय महिला को 13.42 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रामदरबार की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार एसआई गौरव गुर्जाल की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत एफआईआर नंबर-119 दर्ज की गई। पुलिस टीम ने रामदरबार स्थित स्मॉल फ्लैट्स नंबर-2621 के पास नाकाबंदी के दौरान महिला को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर हेरोइन कब्जे में ले ली। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि महिला नशीला पदार्थ कहां से लेकर आई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें