फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैसे डबल करने का लालच देकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौ महीने में पैसा डबल करने का लालच देकर मौलीजागरां के चरण सिंह कॉलोनी की एक महिला से 49000 रुपये, चांदी के गहने और प्लॉट की रजिस्ट्री के पेपर लेकर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग के पीओ एवं समन सेल ने पंचकूला सेक्टर-19 निवासी लीलावती उर्फ नीलम को पकड़ा है। लीलावती के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने 29 मई 2019 को मामला दर्ज किया था। बता दें कि शिकायतकर्ता मौलीजागरां निवासी राजीव यादव की पत्नी के साथ धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले महिला को गिरफ्तार कर लिया था मगर बाद में वह अदालत में पेश नहीं हुई। चंडीगढ़ जिला अदालत ने बीते 8 जून को उसे भगोड़ा करार दिया था। अब सेल ने पकड़ कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें