फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने महिला को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर पंचकूला निवासी से करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने नोएडा निवासी रेनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेनू शर्मा समेत चार लोगों ने पीड़ित को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठे और बाद में अलग-अलग देशों में भेजकर वापस भारत बुला लिया। पुलिस को दी शिकायत में बरवाला निवासी दिलराज सिंह ने बताया कि उसकी पहचान कुरुक्षेत्र निवासी जसबीर सिंह से हुई थी। आरोप है कि जसबीर सिंह, राजस्थान निवासी मोतीराम चौधरी, लोकेश कुमार और नोएडा निवासी रेनू शर्मा ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 13 अक्टूबर 2023 को उसे थाईलैंड भेजा और वहां भी उससे 16 लाख रुपये लिए। इसके बाद उसे वापस भारत बुलाकर नवंबर में अल्माटी और फिर तुर्की भेजा गया। बाद में उसे दोबारा अल्माटी से रूस भेजा गया, जहां उससे 1200 डॉलर लिए गए और यूरोप में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद उसे दुबई भेजकर जनवरी 2024 में भारत वापस बुला लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर भी उससे रकम ली, लेकिन वीजा नहीं लगा। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर जांच के बाद एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने रेनू शर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें