फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला और उसके भाइयों को पीटा, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शादी के बाद दहेज के लिए परेशान कर रहे ससुराल परिवार से अलग रही महिला और उसके दो भाइयों को उसके पति व उसके ससुरालवालों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इनका फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर फेज-8 थाना पुलिस ने महिला के पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह, जतिंदरपाल सिंह, दपिंदरपाल सिंह, फतेह संधू, पुशपिंदर सिंह ढिल्लों, नवदीप सिंह धालीवाल, प्रभदीप सिंह ढिल्लों, नवदीप सिंह ढिल्लों, मनदीप कौर सभी निवासी गांव जंडवाला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह उसकी शादी मार्च 2022 को गगनदीप सिंह के साथ हुई थी। वह डेंटिस्ट डॉक्टर है। शादी के तीन महीने बाद उसका ससुराल परिवार उसे तंग परेशान करने लगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके जेठ व ननद ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया जिस कारण पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ गया और वह घर छोड़कर अपने मायके सेक्टर-67 में रहने आ गई। उसके रिश्तेदारों ने उनका समझौता करवाना चाहा लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित ने कहा कि उनका सेक्टर-69 में घर था जिसकी एक चाबी उसके पास व दूसरी उसके पति गगनदीप सिंह के पास थी। 18 जून को उसे फोन आया कि गगनदीप सिंह अपने साथ कैंटर लाया है और उसके साथ कार में कुछ और लोग भी हैं। इस सूचना पर वह तुरंत अपने भाई कर्णपाल व हरपाल को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उसके पहुंचने से पहले गगनदीप ने उसका अलमारी में पड़ा सारा सोना एक बैग में डाल लिया था। जब उसने उसे रोका तो इस दौरान उसके साथ आए पुशपिंदर (जेठ), नवदीप व प्रभजोत ने उसे गले से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे नीचे गिराकर उसके पेट में टांगें मारीं। जब उसके भाई उसे छुड़ाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह से पीटा और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें