फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग खाया जहर, प्रेमिका की मौत, बच्चों के रोने पर चला पता

Wed, 17 Jun 2020 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीरा निवासी एक शादीशुदा महिला ने तरनतारन के हरिके हेडवर्क्स में अपने प्रेमी संग जहर निगल लिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह हेडवर्क्स के पास लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें छोटे बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने झाड़ियों के पीछे जाकर देखा तो वहां एक बच्चा रो रहा था।

विज्ञापन


एक महिला और एक युवक पड़े थे। लोगों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह सरा को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। बच्चे की मां की मौत हो चुकी थी। उसके प्रेमी मनप्रीत सिंह की हालत काफी खराब थी। यह दोनों फिरोजपुर के कस्बा जीरा के निवासी है। उनके पास सल्फास की गोलियों वाली डब्बी भी मिली। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने बच्चे को परिवार को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि सारे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला का युवक मनप्रीत सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। दोनों के परिवारों को उनके संबंधों के बारे में भनक लग गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ हरिके वाटर वर्क्स के पास पहुंची। उसका प्रेमी मनप्रीत सिंह भी वहां पहुंचा। दोनों ने वहां साथ समय बिताया और इसके बाद पास में झाड़ियों के पीछे चले गए। वहां उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। इससे दोनों बेसुध हो गए। थोड़ी देर में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें