शहर मे चल रहीं प्रदर्शनियों में आपको कम बजट में गर्मागरम स्टाइल मिल जाएंगे।
सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित पटोला मार्केट और सेक्टर-34 स्थित विंटर कार्निवाल में विंटर कलेक्शन की प्रदर्शनी चल रही है।
लेह और लद्दाख से आए लोगों ने विंटर कलेक्शन के ढेरों विकल्प हैं। नन्हे-मुन्नों के लिए यहां एक से बढ़कर एक वैरायटी की ड्रेस हैं।
लड़कियों के लिए परी फ्रॉक, डेनिम जींस टॉप, वूलन हाईनेक से लेकर डिजाइन के स्वेटर और जैकेट स्पेशल हैं।
लड़कों के लिए यहां जींस-कुर्ते और टीशर्ट के संग वूलन आइटम मौजूद हैं। फैशन में यहां बच्चों के लिए चमकदार और वाइब्रेंट रंग के काम्बिनेशन हैं।
इसके संग ही कार्टून और प्रतीकात्मक डिजाइन का कलेक्शन भी बच्चों को लुभा रहे हैं। सिटी की इस एक्जिबिशन में सिंपल वीयर की कीमत 300 और विंटर वीयर की कीमत 400 रुपये है।
विंटर वियर में ये हैं खास
इनमें स्वेटर, स्टाल, मफलर, टोपी, शॉल आदि से लेकर अनेक विंटर वीयर मौजूद हैं। यहां जैकेट सदाबहार होने के कारण फैशन प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
अन्य विंटर वियर्स की तुलना में जैकेट की खरीदारी युवा वर्ग सबसे ज्यादा करता है। यह पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ गहरी ठंड से शरीर की रक्षा करती है।
लेदर जैकेट है बेहतरीन
अब शुद्ध लेदर जैकेट का प्रचलन है। इनमें चैन और बटन के डिजाइनर जैकेट शामिल हैं। लेदर में ब्लैक, ब्राउन, क्रीम एंड व्हाइट रंग इस समय फैशन में हैं। यह जैकेट 700 रुपये से शुरू हैं।
फर और रैग्जीन हैं शानदार
रैग्जीन की जैकेट पर फर की कॉलर नए डिजाइन में मार्केट में है जो युवतियों के लिए विशेष तौर पर डिजाइन की गई हैं।
ये जैकेट साइज में लॉन्ग होती है। जिन्हें लॉन्ग जैकेट के नाम से जाना जाता है। इन जैकेट्स पर रबर प्रिंट का काम भी बहुत खूबसूरत लगता है।
जैकेट में बेल्ट भी डिजाइनर रूप में अटैच है। ये जैकेट्स 500-2000 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।
डिजानइर ड्रेसों की बहार
प्रदर्शनी में छोटे बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक वैरायटी की डिजाइनर ड्रेस हैं। इनमें लड़कियों के लिए परी फ्रॉक, डेनिम जींस टाप, वूलन हाईनेक से लेकर डिजाइन के स्वेटर्स और जैकेट स्पेशल हैं।