फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीत के साथ टेनिस खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीएलटीए-एआईटीए राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में सार्थक सुदन और अर्जुन राठी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने आसान अंदाज में अपने मुकाबले जीते। इस टूर्नामेंट में एक लाख रुपये की राशि इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेंस सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त सार्थक सुदन ने लोकेश पुन को तीन सेटों के मैच में 6-4, 5-7, 6-0 से हराया। एक सेट के बाद सार्थक ने जोरदार खेल दिखाया और सार्थक ने एक भी गेम गंवाए बिना अंतिम सेट 6-0 से जीता। दूसरे मैच में अर्जुन राठी ने यशस्वी भल्लारा को 6-2, 7-5 से हराया। आदित्य और चौथी वरीयता प्राप्त जगमीत सिंह भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जगमीत ने लक्षित सूद को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। वुमन सिंगल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त माहिका खन्ना और शीर्ष वरीयता प्राप्त साहिरा सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। माहिका ने सौमृता वर्मा को सीधे सेटों में हराया। माहिका ने बिना दबाव के पहला सेट 6-3 से जीता। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया और अंत में माहिका ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 7-5 से जीत दर्ज की। शीर्ष वरीयता प्राप्त साहिरा ने रूमा गायकवाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से हराया। जया कपूर ने छठी वरीयता प्राप्त जेनिफर लुइखम को सीधे सेट में 6-2, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस्वी डबास, चौथी वरीयता प्राप्त रिया सचदेवा, आठवीं वरीयता प्राप्त डी. भारद्वाज और तीसरी वरीयता प्राप्त जीतेश कुमारी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें