फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें! 22 से पहले हो सकती है बारिश

Tue, 17 Dec 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से लगातार चार दिन तक रात को कोहरा पड़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिन में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


चार दिन बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है, जिससे कोहरे से निजात मिलेगी। 22 दिसंबर के आसपास क्रिसमस से पहले बारिश की भी संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 95 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे मंगलवार को कोहरे की पूरी संभावना है।

दिन के तापमान में भी एक डिग्री तक की गिरावट आएगी। तीन से चार दिन तक कोहरा पड़ता रहेगा।

उसके बाद ही कोहरा छटेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें