चंडीगढ़। पीजीआई ने विंटर वेकेशन-2025 के दौरान फैकल्टी और स्टाफ की ड्यूटी को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। 18 दिसंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। पिछला ड्यूटी रोस्टर 7 दिसंबर से 21 दिसंबर तक रहेगा। नया रोस्टर 23 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक की अवधि के लिए लागू रहेगा। पीजीआई प्रशासन के अनुसार इस ड्यूटी रोस्टर का उद्देश्य विंटर वेकेशन के दौरान भी मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना है।
दोबारा जारी किए गए रोस्टर ये डॉक्टर शामिल
फॉरेंसिक मेडिसिन: डॉ. एस. पी. मंडल दोनों हाफ में ड्यूटी पर।
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन: डॉ. रमन और डॉ. रणजीतपाल सिंह भोगल दूसरे हाफ में।
इंटरनल मेडिसिन: पहले हाफ में डॉ. अमन शर्मा, दूसरे हाफ में डॉ. संजय जैन।
एनेस्थीसिया: डॉ. ईश्वर भुकाल, डॉ. नीरजा भारती पहले हाफ में।
कम्युनिटी मेडिसिन/एसपीएच: डॉ. बिजया कुमार पाधी, डॉ. तरुणदीप सिंह अलग-अलग तिथियों में।
फॉरेंसिक मेडिसिन: डॉ. एस. पी. मंडल दोनों हाफ में।
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन: डॉ. रमन, डॉ. रणजीतपाल सिंह भोगल दूसरे हाफ में।
इंटरनल मेडिसिन: पहले हाफ में डॉ. अमन शर्मा, दूसरे हाफ में डॉ. संजय जैन।
माइक्रोबायोलॉजी: डॉ. सुनील सेठी, डॉ. जावेद अहमद अलग अवधि में डॉ. राकेश यादव दोनों हाफ में।
ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी: डॉ. एस. सी. साहा, डॉ. सीमा चोपड़ा की ड्यूटी तिथियां तय।
ऑफ्थैल्मोलॉजी: पहले हाफ में डॉ. चिंतन मल्होत्रा विभिन्न तिथियों में डॉ. रंजन कुमार बेहरा।
ओरल हेल्थ साइंसेज: पहले हाफ में डॉ. आशिमा गोयल।
ऑर्थोपेडिक्स: संगरूर सैटेलाइट सेंटर के डॉ. कविन खत्री दोनों हाफ में।
पीडियाट्रिक सर्जरी: डॉ. मोनिका बावा दोनों हाफ में अवकाश पर।
प्लास्टिक सर्जरी: डॉ. परमप्रीत सिंह सैनी दोनों हाफ में।
रेडियोथैरेपी: पहले हाफ में डॉ. अमित बहल।
यूरोलॉजी: डॉ. रानी यू. ओझा दोनों हाफ में।