फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पहले बारिश, अब धुंध का कहर, ठहर गया शहर

Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध का कहर
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पहले बारिश और अब धुंध के कहर ने रफ्तार पर लगाम लगा दी। न तो फ्लाइट समय पर उड़ी और न ही ट्रेनें समय पर पहुंची। आम जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह हावी हो गया है। इस कारण शहर में धुंध के साथ हवा सुबह से चलती रहीं। इस कारण दिन भी सर्द हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.2और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री हो गया है। शहर के दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर चंडीगढ़ में पड़ा है। यह असर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बना हुआ है। बारिश के अभी आसार बने हैं। चंडीगढ़ , पंजाब और हरियाणा में बारिश 24 घंटे के अंदर और हो सकती है।

इस कारण दिन और रात के तापमान में अभी कमी आएगी।  इस कारण ठंड अभी और बढे़गी। सुबह और शाम धुंध अभी एक सप्ताह से अधिक बनी रहेगी। सुबह 11 बजे विजुअबिलिटी ठीक हुई लेकिन हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगर बारिश हुई तो दिन का तापमान और अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा पांच दिन में आने वाला तापमान
 दिन-------------अधिकतम----न्यूनतम
14 दिसंबर----------20---------09
15 दिसंबर---------21----------07
16दिसंबर---------22-----------07
17 दिसंबर---------20----------06
18 दिसंबर---------19-----------07

 शहर में 72 घंटे में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद दिन और रात सर्द हो जाएंगे। चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह से हावी है।
 - सुरेंदर पाल, निदेशक , चंडीगढ़ मौसम विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें