चंडीगढ़ कॉलोनी में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की धनास की मिल्क कॉलोनी के निवासियों ने शराब के खुले ठेके के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिअद के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग भी मौजूद थे। कंग का कहना है कि ठेका लकड़ी का कारोबार करने वाले स्थल पर चलाया जा रहा है, जो गलत है। उनका कहना है कि ठेका खुलने से महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में यहां से शिफ्ट होना चाहिए।