पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को ओर बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर की स्कूल खेलों के लिए नई नीति लागू की है।
इसके लिए राज्य स्तर की स्कूल खेलों में से पहली तीन पोजीशनें लेने वाले खिलाड़ियों को 15 अतिरिक्त नंबर और नेशनल इंटरनेशनल स्कूल खेलों में पहली तीन पोजीशन लेने वाले खिलाड़ियों को 25 नंबर अतिरिक्त देने का फैसला किया है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि महाराष्ट्र और गोवा राज्य के तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी वर्ष 2013-14 के सत्र से राज्य स्तर के पहली तीन पोजीशनें हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को 15 अंक और नेशनल एवं इंटरनेशनल लेवल पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब को खेलों में अग्रणीय बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के तहत ही स्कूली स्तर से यह फैसला लागू किया गया है।