फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 24 Jun 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रदेश में सिपाहियों की भर्ती के लिए ली जाने वाली शारीरिक मापतोल परीक्षा (पीएमटी) तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) नेटवर्क कनेक्टिविटी में तकनीकी बाधा के कारण स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि शारीरिक मापतोल परीक्षा तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के बारे में समाचार-पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

इसके अलावा इसे हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट www.hprboline.com ¥Íßæ www.hprboline.in पर भी अपलोड किया जाएगा। हरियाणा पुलिस में आठ हजार 200 पदों की भर्ती के लिए साढ़े छह लाख आवेदन आए थे।
विज्ञापन


12 जून को बोर्ड की ओर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस जारी करते हुए 17 जून से मापतोल और फिजिकल टेस्ट शुरू करने का निर्णय लिया था। गत वीरवार को अचानक ही निर्देश गए कि भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। यह सुनते ही उम्मीदवारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें