फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जंगल से भटककर घरों में पहुंच रहे वन्यजीव, 977 अधिक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरा भरा शहर होने की वजह से गर्मियों और बारिश के दिनों में सांप और अन्य जानवर लोगों के घरों में घुस रहे हैं। जागरूकता होने के कारण लोग घरों में सांप या अन्य जानवर आने पर वन और वन्य जीव विभाग को सूचित कर देते हैं। वन विभाग का वन्य जीव दस्ता इन्हें पकड़कर वापस जगंल में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

कई बार जागरूकता की कमी होने के कारण सांपों या अन्य जानवरों को मार दिया जाता है। लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग 0172-2700217 नंबर पर लोग फोन लगाकर विभाग के वन्य जीव दस्ते को बुला सकते हैं। वन्य जीव दस्ता 24 घंटे उपलब्ध रहता है। जो फोन करने पर तुरंत लोगों की मदद के लिए पहुंचता है।



ज्यादातर घरों में सांप मिलने की शिकायत
वन और वन्य जीव विभाग ने शहर में एक साल में लोगों के घरों से या अन्य जगहों से सूचना मिलने पर 977 से अधिक जंगली जानवरों को पकड़ा है। इसमें ज्यादातर सांप थे। वन्य जीव विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिलने पर उन्होंने 411 सांप, 126 बंदर, 113 चील, 39 तोते, 35 मोर, 27 सांभर हिरण, 27 कछुए, 12 शेहद बेजर, 6 साही, 6 आम मॉनिटर छिपकली, 3 हॉर्निबिल और 172 विभिन्न तरह के पक्षियों को पकड़ा है।
विज्ञापन




कोट...
शहर में चारों और हरियाली होने के कारण जंगली जानवर लोगों के घरों में प्रवेश करते हैं। सूचना मिलने पर वन्य जीव दस्ता जंगलों के अंदर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देता है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि लोग जानवरों को मारे नहीं उनके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

-अरुण राजन, मुख्य संरक्षक, वनों और वन्य जीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें