फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सर सजेगा मेयर का ताज, फैसला आज

Tue, 31 Dec 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में चंडीगढ़ को नया मेयर मिल जाएगा। बुधवार सुबह 11 बजे नगर निगम के असेंबली हॉल में चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। मनोनीत पार्षद बाबूलाल को प्रिजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन


पहले मेयर, फिर सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। कांग्रेस तीनों सीटों पर अपनी जीत पक्की मानकर चल रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि इस बार परिणाम अप्रत्याशित होंगे।

दोनों ही दलों की नजरें मनोनीत पार्षदों पर टिकी है क्योंकि उन्हीं के हाथों में नतीजों की डोर है। वहीं बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस के हरफूल चंद कल्याण और भाजपा की रजिंदर कौर रत्तू मेयर पद की उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सत प्रकाश अग्रवाल और डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार शीला देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में सीनियर डिप्टी मेयर के लिए हीरा नेगी और डिप्टी मेयर के लिए देवेश मोदगिल हैं।

यह है दलीय स्थिति...
कांग्रेस-12
भाजपा-9
अकाली-2
बसपा-2
मनोनीत-9
निर्दलीय-1
सांसद-1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें