फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन कर सकता है रक्तदान, कौन नहीं?

Wed, 11 Jun 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन संयुक्त रूप से 14 जून शनिवार को पीजीआई के जाकिर हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कैंप में हिस्सा लेने के लिए कई शहरवासी अपनी सहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन


कैंप में इकट्ठा किया गया रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और पीजीआई के मरीजों को दिया जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ 14 जून को पीजीआई पहुंचना होगा और कैंप में एक यूनिट ब्लड देना होगा। एक यूनिट ब्लड किसी भी बच्चे या मरीज की जिंदगी में खुशियां बिखेर सकता है।

कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर देशभगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह हिस्सा लेंगे जबकि गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर पीजीआई के डायरेक्टर डा. वाइके चावला होंगे। थैलीसीमिया से पीड़ित करीब 350 बच्चों को पीजीआई और एसोसिएशन ने गोद लिया हुआ है। इन बच्चों को मेडिसिन और रक्त मुहैया करवाने की जिम्मेदारी एसोसिएशन होती है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि इन बच्चों का जीवन दूसरों के रक्त पर ही आधारित होता है। उन्होंने बताया कि थैलीसीमिया के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। इसका एक ही इलाज है कि मैरिज से पहले युवक और युवतियां टेस्ट जरूर करवाएं।

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

उम्र 18 से 60 साल के बीचहीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डेसीलीटरपल्स 50 से 100 प्रति मिनट होब्लड प्रेशर 100 से 180 के बीच ऊपर का और 50 से 100 नीचे का होशरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो
विज्ञापन

ये नहीं कर सकते रक्तदान

एंटी रैबीज या हैपेटाइटिस-सी, इम्यूनोग्लोबिन का एक साल के अंदर उपचार लिया होछह महीने के अंदर टैटू गुदवाया हो या फिर कान छिदवाया होछह महीने के अंदर एक्यूपंचर की विधि से इलाज करवाया होगंभीर बीमारी या सर्जरी हुई होपीलिया से पीड़ित रहा होतीन माह के अंदर रक्तदान किया हो या फिर मलेरिया का इलाज कराया होएक माह के भीतर कोई टीकाकरण कराया हो48 घंटे पहले कोई दवा खाई होबीते 72 घंटे में एस्प्रिन दवा खाई हो या फिर दंत चिकित्सा करवाई होबच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलामाहवारी का वक्त हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें