फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी किसी मसले पर फंसता हूं तो पीएम से हाॅटलाइन पर कर लेता हूं बात : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपने निवास कबीर कुटीर में कहा कि जब किसी मुद्दे पर उन्हें कोई सलाह या बातचीत करनी होती है तो वह सीधे हॉटलाइन पर पीएम मोदी से बात कर लेते हैं। अब तक कई मसलों पर वह पीएम से बातचीत कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कि सीएम आवास के दरवाजे प्रदेश के लोगों के लिए खुले हैं। उन्होंने दावा किया कि वह रोजाना पांच से छह हजार लोगों से मुलाकात करते हैं। उनकी समस्या सुनते हैं और कई बार तो मुलाकात करते-करते रात के 12 बज जाते हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार रात मुलाकात करते-करते सुबह चार बज गए। तीन घंटे सोए और शुक्रवार सुबह फिर से प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सीएम सैनी ने दावा किया कि अब तक वह डेढ़ लाख लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें सिर्फ दो से तीन फीसदी लोग ही होंगे, जो अपनी समस्या लेकर दोबारा उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने कहा- जो लोग उनके पास शिकायत लेकर आते हैं तो उनकी शिकायतों की पहले जांच भी करवाते हैं। शिकायत पर सभी पक्षों को सुनने के बाद उसका उचित निपटारा किया जाता है। अपराध की बढ़ती घटनाओं पर उन्होंने कहा-पुलिस अधिकारियों को राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार के सख्त आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने संकेत दिए कि भाजपा आने वाले समय में बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी कर सकती है। पूर्व सीएम मनोहर लाल के फैसलों को बदले जाने से जुड़े एक सवाल पर सीएम ने कहा- हर फैसले में संशोधन और समायोजन की गुंजाइश रहती है।

हां मनोहर लाल मेरे गुरु हैं
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से हरियाणा में गुरु (मनोहर लाल) और चेले (नायब सैनी) की सरकार चलाने की बात पर उन्होंने खुलकर कहा कि मनोहर लाल उनके राजनीतिक गुरु हैं। मैं उनसे नियमित चर्चा करता हूं, मार्गदर्शन भी प्राप्त करता हूं। राजनीति और व्यक्तिगत जीवन में मुझे मनोहर लाल से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। सार्वजनिक जगहों पर यह कहने में मुझे कोई संकोच भी नहीं है।
विज्ञापन

कहा- 12 बजे भी मिलता हूं तो लोग मिलने पहुंच गए
इस दौरान उन्होंने कहा रोहतक में एक बार उन्होंने कहा था कि सीएम निवास के दरवाजे रात को 12 बजे भी खुले रहेंगे। एक बार कुछ लोग यही चेक करने सीएम आवास पहुंच गए। गेट से फोन आया कि कुछ लोग मिलने आए तो मैंने कहा कि उन्हें अंदर भेज दो। जब उनसे समस्या पूछी तो कहा कि हमें कोई काम नहीं है। हम तो यह चेक करने आए थे कि आप रात को 12 बजे मिलते भी हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें